सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे को एक साल पूरे, श्रद्धा कपूर, वरूण शर्मा सहित टीम हुई भावुक
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज़ फिल्म छिछोरे को आज एक साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर फिल्म की टीम ने उन्हें एक भावुक ट्रिब्यूट दिया। इस ट्रिब्यूट को सुशांत के साथियों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
श्रद्धा कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा - सुशांत की याद में। और वाकई ये वीडियो देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा।

वहीं फिल्म में सुशांत के को स्टार वरूण शर्मा ने भी सुशांत की याद में एक पोस्ट डाला पर ज़्यादा कुछ कह नहीं पाए। उन्होंने बस फिल्म से सुशांत के किरदार का नाम लिखा - कम्मो। जो वरूण का किरदार उन्हें प्यार के बुलाता था।
फिल्म में वरूण शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत के कॉलेज सीनियर और हॉस्टल के साथी की भूमिका में थे। छिछोरे 2019 की स्लीपर हिट थी और फिल्म को साल की बेस्ट फिल्मों में से एक कहा गया था।
View this post on InstagramA post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson) on


Click it and Unblock the Notifications












