सलमान खान, कैटरीना कैफ की 'भारत'- BOX OFFICE पर होगी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग!
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल 'भारत' एक हफ्ते बाद रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और यह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म के क्रेज को देखते हुए यह 30-35 करोड़ तक की ओपनिंग देगी। वहीं ईद की छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा। फिल्म के पास 5 दिनों लंबा वीकेंड है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म इसी में अपना बजट पार कर लेगी।

भारत 5 जून को सोलो रिलीज हो रही है। दूर दूर तक फिल्म को टक्कर देने के लिए कोई दूसरी फिल्म नहीं है। 5 जून को भारत के बाद, सीधे 21 जून को शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' आ रही है। कोई शक नहीं कि दो हफ्तों में भारत बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा देगी। बता दें, भारत को यूए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। यानि की यह पूरी तरह से फैमिली फिल्म है।
यहां जानें भारत का क्या होगा बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications