..................... 1 week for Hrithik Roshan's Super 30, Box Office Prediction - Hindi Filmibeat

'सुपर 30': 1 हफ्ते में ऋतिक रोशन का धमाका- बॉक्स ऑफिस पर होगी जबरदस्त ओपनिंग?

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 अगले शुक्रवार रिलीज होने के लिए तैयार है। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित है। गणितज्ञ आनंद कुमार बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। लंबे समय के बाद ऋतिक की फिल्म आ रही है, लिहाजा फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रहेगी।

आनंद कुमार ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की और कहा कि- मैं बहुत खुश हूं कि ऋतिक ने मुझे पर्दे पर उतारा है। वह मेरी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। वह परफेक्शनिस्ट हैं और उनमें कुछ बेहतर करने का जज्बा दिखता है।

Super 30

साल 2019 फिल्मों और बॉक्स ऑफिस के मामले में अच्छा रहा है। तीन फिल्में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई हैं, जबकि 7 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। देखना दिलचस्प होगा कि ऋतिक की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कहां तक पहुंच पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X