एक महीना.. और सलमान खान का 300 करोड़ी धमाका.. 'रेस 3'.. एक्शन का ओवरडोज़!
ईद यानि की सलमान खान की फिल्म.. और वह भी जब एक्शन फिल्म हो तो फैंस की बेसब्री बढ़ ही जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फिल्म रेस 3 की। फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली है। रेस 3 का पोस्टर्स रिलीज किया जा चुका है.. जबकि 15 मई को फिल्म का ट्रेलर सामने होगा।
17 साल बाद.. आ रहा है इस सुपर शानदार फिल्म का सीक्वल
फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 30 दिन रह गए हैं। सलमान खान, अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम स्टारर यह धमाकेदार एक्शन फिल्म अब 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। जाहिर है रेस सुपरहिट फ्रैंचाइजी रही है.. इस एक्शन- थ्रिलर की गजब फैन फॉलोइंग है।

सूत्रों की मानें तो रेस 3 एक्शन के मामले में टाईगर जिंदा है से भी ज्यादा जबरदस्त होने वाली है। अब ईद और सलमान खान का तो पुराना नाता है। ट्यूबलाइट फ्यूज होने के बाद.. जाहिर है कि ये ईद सलमान कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। देखना दिलचस्प रहेगा कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.. और कितने रिकॉर्ड्स तोड़ती है।
बहरहाल, यहां जानते हैं क्यों है रेस 3 का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications