जाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी पुरस्‍कार

By Super

Zakir Hussain wins Grammy award
जहां स्‍लमडॉग मिलिनयर को 7 बाफ्टा पुरस्‍कारों से नवाजा गया है वही महान भारतीय तबला वादक जाकिर हुसैन ने अपने एलबम 'ग्‍लोबल ड्रम प्रोजेक्‍ट' के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्‍कार जीत लिया है।

जाकिर हुसैन ने रॉक बैंड ग्रेटफुल डीड के मिकी हार्ट के साथ मिलकर 'ग्‍लोबल ड्रम प्रोजेक्‍ट' एलबम तैयार किया था। इस एलबम में हुसैन के साथ मिकी हार्ट, सिकुरू एडीपोजू और गिओवानी हिडाल्गो ने भी काम किया हैं।

हुसैन ने 'ग्लोबल ड्रम' टूर वर्ष 1991 में प्रदर्शित प्लानेट ड्रम के 15वीं सालगिरह पर तैयार किया गया था। टूर के दौरान हुसैन और हार्ट ने अपने कला से लोगों का मन मोह लिया था।

वही भारत के गिटारवादक देबाशीष भटटाचार्या और शास्‍त्रीय गायक लक्ष्‍मी शंकर को भी ग्रैमी के श्रेष्‍ठ संसार संगीत की श्रेणी में नामांकित किया गया था लेकिन यह पुरक्‍सर दक्षिण अफ्रीका के गायन समूह लेडी ब्‍लैक मामबेजो ले गए।

अपना पहला ग्रैमी पुरस्‍कार जीतने वाली जेनिफर हडसन ने अपनी मां, भाई और भतीजे को याद करते हुए कार्यक्रम पेश किया। गौरतलब हो कि पिछले साल अक्‍टूबर में उनके मां, भाई और भतीजे की एकसाथ हत्‍या कर दी गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X