#JustIn: रईस का पहला गाना ज़ालिमा...पानी में आग लगा रहे हैं शाहरूख - माहिरा
शाहरूख खान की फिल्म रईस का नया गाना ज़ालिमा रिलीज़ हो गया है। और गाने के बोल जितने प्यारे हैं, वीडियो उससे भी ज़्यादा शानदार है।
शाहरूख खान रईस को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ाते जा रहे हैं। अब शाहरूख खान ने मियांभाई के डेयरिंग अंदाज़ को थोड़ा साइड में रखकर अपनी और माहिरा खान की केमिस्ट्री की एक झलक दी है। गाने का नाम है ज़ालिमा और इसे गाया है अरिजित सिंह और हर्षदीप कौर ने।
गाने का वीडियो भी उतना ही प्यारा है और कई लोकेशन पर शूट किया है। गाने में शाहरूख खान अपने फिल्म के कलेवर से इतर नज़र आ रहे हैं जो कि गाने को और दिलचस्प बना रहा है। देखिए रईस का गाना ज़ालिमा -


Click it and Unblock the Notifications












