युवाओं को बापू को फॉलो करने की जरूरत: बॉलीवुड

शेखर कपूर कहते हैं कि चलिए आज महात्मा गांधी की तस्वीर को दीवार से उताकर दिल में जगह दें। उनकी पूजा न करें बल्कि उनकी शिक्षा को अपनाएं।
अभिनेत्री यामी गौतम गांधी जयंती की मुबारकबाद सबको देते हुए कहती हैं कि हम गांधी जयंती को राष्ट्रीय त्योहार की तरह नहीं मनाते, एक दूसरे को मुबारकबाद तक नहीं देते। मेरे लिए यह सोचनीय बात है।
कुणाल कोहली कहते हैं कि आज यदि गांधी जिंदा होते और यह सब देखते तो एक ही बात कहते 'हे राम।'
विशाल डडलानी कहते हैं कि दो अक्टूबर का दिन आलसी राष्ट्र के लिए सिर्फ छुट्टी का दिन होता है। वह भी उस इंसान के नाम की छुट्टी जिसने कहा था हमें हर दिन 24 घंटे काम करना चाहिए।
सतीश कौशिक ने कहा, सबको गांधी जयंती की मुबारकबाद और राष्ट्रपिता को मेरा सलाम।
अनुपम खेर ने कहा देश के दो सच्चे सपूतों का आज जन्मदिन है, बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी। मुबारकबाद। जय हो।
अदिति राव हैदरी ने कहा कि हैपी बर्थडे गांधी जी। देशवासी होने के नाते मैं आशा करती हूं कि हम आपका अनुसरण करें, आदर करें और आपको याद करें।
दिया मिर्जा ने कहा, महात्मा गांधी वह शख्स हैं जो एक युवती की तुलना में कहीं ज्यादा आप के मन पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











