VIDEO: 'फितूर' का पहला गाना रिलीज.. कैटरीना कैफ- आदित्य का खूबसूरत रोमांस
[म्यूजिक] कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'फितूर' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म की टाइटल ट्रैक है, जिसकी टाइटल है- 'ये फितूर मेरा....'। कोई शक नहीं कि कैटरीना- आदित्य पर फिल्माया गाना काफी खूबसूरत है।
गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। जबकि फिल्म में म्यूजिक है अमित त्रिवेदी की। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी है और फिल्म के इस पहले गाने से आपको कहानी का थोड़ा अंदाज मिलता जाएगा।
Must Read: फितूर में अजय देवगन का अहम किरदार
फितूर चार्ल्स डिकेंस की नॉवेल 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित है। फिल्म में आदित्य 'नूर' और कैटरीना 'फिरदौस' के रोल में नजर आएंगे। वहीं बेगम हजरत के किरदार में तब्बू एक बार फिर दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। खैर, गाना काफी कुछ फिल्म के ट्रेलर की ही तरह है। जहां आपको कैट- आदित्य के रोमांस की झलक मिलेगी।
यहां सुनें फिल्म का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications



