सलमान खान और सनी देओल की टीम का धमाका - शानदार रीमेक, लगा SUPERHIT का ठप्पा
सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र स्टारर यमला पगला दीवाना का स्पेशल कैमियो सॉन्ग काफी चर्चा में आ चुका है। सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा ने इस गाने की शूटिंग की है।
और अब कंफर्म हो चुका है कि ये गाना पुराने ज़माने के गाना राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है का रीमेक है। वहीं खबर है कि इसके अलावा फिल्म में मैं जट यमला पगला दीवाना, सलाम - ए - इश्क मेरी जान, ओ मेरे सोना रे सोना रे, और परदेसिया ये सच है पिया भी रीमेक किया गया है।

अब ये सारे गाने एक ही गाने का हिस्सा हैं या फिल्म में अलग अलग समय पर होंगे ये देखना दिलचस्प होगा। रेखा जी ने परदेसिया और सलाम - ए - इश्क के रीमेक अंशों पर शानदार कैमियो शूट किया है और ये सुनने के बाद फैन्स को बस फिल्म का इंतज़ार हो गया है।
जब इतने सारे एक साथ परदे पर उतर रहे हैं तो सनी बॉबी भी ये मौका नहीं ही छोड़ेंगे। अब तक सितारों से सजा ऐसा गाना याद करो तो बस ओम शांति ओम ही याद आता है जहां लगभग सभी सितारों ने ठुमके लगाए थे।
अब यमला पगला दीवाना का ये गाना, शाहरूख खान की ओम शांति ओम को टक्कर ज़रूर देगा। दिलचस्प ये है कि शाहरूख को ये टक्कर मिलेगी सनी देओल से और वो भी सनी देओल का साथ निभा रहे हैं खुद सलमान खान।
गौरतलब है कि यमला पगला दीवाना के दोनों ही पार्ट दर्शकों ने सराहे थे और यही कारण है कि फिल्म के तीसरे पार्ट पर इतनी तेज़ी से काम किया जा रहा है।
आपको याद दिलाते हैं, वो स्पेशल गाने जिनके लिए साथ आए थे कई बॉलीवुड सितारे -


Click it and Unblock the Notifications













