VIDEO: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस.. और ऐसा डांस!
[म्यूजिक] कंगना रनौत और इमरान खान की आगामी फिल्म 'कट्टी-बट्टी' का पहला गाना रिलीज़ हो गया है। कोई शक नहीं कि यह गाना पार्टी सांग ऑफ दि ईयर कहलाएगा। गाने में दोनों का एक नया लुक सामने आया हैं। फुल एनर्जी और मस्ती से भरपूर यह गाना रिलीज के साथ ही काफी पॉपुलर हो रहा है।
गाने में कई खास बातें हैं.. और सबसे खास है कंगना का डांस.. जी हां, 'बन्नो तेरा स्वैगर..' के बाद एक बार हमें अपने डांसिंग स्किल्स दिखाने वाली हैं। फिल्म की बात करें, तो निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना का नाम पायल है और इमरान मैडी के रोल में दिखेंगे। दोनों पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहते है लेकिन फिर उनका ब्रेक अप हो जाता है। अब आगे क्यों और क्या मोड़ आता है.. यह तो 18 सितंबर को ही पता चलेगी।
यहां देखें फिल्म का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications



