अजय देवगन का नया DHAMAKA.. अभी से सुपरहिट है 'शिवाय'!

By Neeti

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार ट्रैक है, जो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा। हालांकि गाने के वीडियो में काफी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन गाने की लिरिक्स बेहतरीन है।

[अजय देवगन के साथ धमाकेदार डेब्यू.. लेकिन चाहिए तो सिर्फ शाहरूख!]

शिवाय के टाइटल ट्रैक- 'बोलो हर हर हर'.... को कंपोज किया है मिथुन ने। जबकि आवाज दी है मोहित चौहान, सुखविंदर, मेघा श्रीराम, डाल्टन और बादशाह ने। इस गाने में फिल्म की छोटी सी झलक मिलेगी.. बता दें, यह फिल्म 'बुराई पर अच्छाई की जीत' के मैसेज पर आधारित है।

[ना सलमान हैं.. ना ही भंसाली.. फिर भी 150 करोड़ बजट का RISK]

शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और एक्टर.. तीनों ही अजय देवगन हैं। बहरहाल, 'शिवाय' को लेकर जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, कोई शक नहीं कि अजय देवगन की इस फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है।

यहां देंखे शिवाय का टाइटल ट्रैक.. बोलो हर हर हर.. -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X