Video: बॉम्बे वेलवेट का पहला गाना, Jazz सिंगर अनुष्का ने चलाया जादू
[म्यूजिक] 'बॉम्बे वेलवेट' का पहला गाना रिलीज हो चुका है। और यकीन मानिए, फिल्म के ट्रेलर ने भले ही आपको थोड़ा निराश किया हो, इस गाने को सुनकर आप झूम उठेंगे। अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर पर फिल्माया गाना ''फीफी'' काफी चुलबुला है और इसकी यही खासियत आपको बांध लेगी।

इस गाने में आप अनुष्का को 1956 की फिल्म सीआई़डी के सुपरहिट गाने ''जाता कहां दिवाने....''को गाते देखेंगे। यह गाना असल में वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था और इसे गाया था गीता दत्त ने।
बहरहाल, गाने में अनुष्का को 60 के दशक का लुक दिया गया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। यहां वह जैज सिंगर दिख रही हैं। लिहाजा, ट्रेलर के बाद आया यह पहला गाना आपको काफी पसंद आएगा।
PICS: बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर में ही हैं रणबीर-अनुष्का के 6 किसिंग सीन
गाने में अनुष्का के अलावा आपको रणबीर, करण जौहर और केके मेनन दिखेंगे। अपने पहले गाने से ही लोगों का दिल चुकाने वाले इस फिल्म का उम्मीद है दर्शक दिल थामे इंतजार कर रहे होंगे। बता दें, फिल्म 15 को रिलीज होने वाली है।
नीचे वीडियो में सुने बॉम्बे वेलवेल का पहला गाना ''फीफी''-


Click it and Unblock the Notifications



