याद बनकर रह गयी हजारिका की यादगार आवाज

bhupen hazarika
मुंबई। भूपेन हजारिका की लंबे समय तक साथी रहीं कल्पना लाजमी ने हजारिका के निधन के बाद उन्हें अद्वितीय शख्सियत बताया है। कल्पना ने हजारिका के निधन के बाद कहा कि वह अद्वितीय थे। हमें दूसरे हजारिका नहीं मिल सकते। हजारिका का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

उन्हें याद करते हुए कल्पना ने कहा कि मैंने अपने पिता, भाई, प्रेमी, पति, दोस्त, मार्गदर्शक और सलाहकार को खो दिया है। मेरा उनके साथ 29 साल से संपर्क था और आज वह चले गए। हजारिका के संगीत वीडियो अवर नार्थईस्ट, अवर स्टार के संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने कहा कि उनका संगीत हमेशा लोगों के दिल और दिमाग में रहेगा।

अभिनेता फारुक शेख ने हजारिका कि गजल गायक जगजीत सिंह और अभिनेता शम्मी कपूर के निधन के संदर्भ में कहा कि हम कला के क्षेत्र में एक के बाद एक कई कलाकारों को खो रहे हैं। उन्होंने लोकसंस्कृति को बहुत कुछ दिया है। गायिका उषा उत्थुप ने कहा कि रिकार्डिंग के दौरान हम स्टूडियो में बहुत समय साथ में बिताते थे। उनका शानदार व्यक्तित्व था।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज प्रख्यात गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जन्मजात कलाकार हजारिका के निधन से खाली हुई जगह को कभी भरा नहीं जा सकेगा। सिंह ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि डाक्टर भूपेन हजारिक का निधन हो गया है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रो और असंख्य चाहने वालों को शोक संवेदनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि हजारिका के निधन से भारत ने अपना एक जन्मजात कलाकार खो दिया है। हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए सिंह ने कहा कि उनकी असाधारण प्रतिभा में न केवल संगीत और साहित्य था बल्कि सिनेमा और निर्देशन भी शामिल था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके योगदान ने असम की कला और संस्कृति को समृद्ध बनाया। हजारिका का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X