रहमान ने की विशाल-शेखर की प्रशंसा
संगीतकार विशाल शेखर की खुशी का ठिकाना नही रहा जब उन्होने अखबार में अपनी प्रशंसा की खबर देखी। यह प्रशंसा किसी और ने नही बल्कि ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए. आर. रहमान ने किया था।
रहमान ने समाचार पत्रों के जरिए विशाल-शेखर की तारीफ की। इस संबंध में विशाल ने कहा, "मैं खुलकर बता रहा हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं।" रहमान ने कहा है कि विशाल-शेखर के अलावा उन्हें केवल माइकल जैक्सन का काम पसंद है।
एक समाचार पत्र ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें रहमान के हवाले से कहा गया था कि उन्हें फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में नौशाद के गीत काफी पसंद हैं और जैक्सन व विशाल-शेखर की जोड़ी का काम उन्हें आकर्षित करता है।
ar rahman ए आर रहमान नौशाद बालीवुड माइकल जैक्सन विशाल शेखर संगीत bollywood michael jackson music naushad vishal shekhar


Click it and Unblock the Notifications