विशाल-रेखा गायेंगे एक साथ

विशाल ने खुद बताया है कि वे इसे बनाने में एक साल का वक्त लेंगे। रेखा ने इस बारे में बताया कि यह उर्दू कवि डॉ बशीर बद्र को श्रद्धांजली होगी। जिन्हें पद्य श्री से भी नवाजा जा चुका है और साहित्य नाटक अकादमी सम्मान प्राप्त हो चुका है। रेखा ने बताया कि हाल ही में जब विशाल ने मेरठ में बशीर साहब को सुना तो उन्हें लगा कि उन पर सूफी एल्बम का निर्माण किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि विशाल शुरू से ही बशीर साहब को अपना आदर्श मानते हैं। रेखा ने बताया कि विशाल इस एल्बम में उनके साथ गायेंगे भी। गौरतलब है कि दोनों पति-पत्नी पिछले सात सालों के बाद एक साथ गाना गा रहे हैं। इस एल्बम के गीत भी गुलजार साहब ही लिख रहे हैं।
विशाल ने अपनी लगभग हर फिल्म में बशीर बद्र की लिखी कविताओं का इस्तेमाल किया है। विशाल ने कहा है कि शाहरुख के साथ वह जल्द ही फिल्म बनायेंगे। फिलहाल उनका ध्यान इस एल्बम और एक फिल्म पर है।


Click it and Unblock the Notifications











