Viral Video: बीवी ने पहनी ली छोटी सी स्कर्ट तो गुस्से से तिलमिलाया पति, वीडियो के लोग ले रहे थे मजे लेकिन...

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो शेयर होते ही रहते हैं जो कि चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मियां-बीवी आपस में झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं और इन दोनों का वीडियो देखकर लो तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने ब्लैक रंग की क्रॉप टॉप, ब्लैक रंग की स्कर्ट और उसे ब्लैक रंग की हील्स के साथ कैरी किया हुआ है। वो तैयार हो रही होती है कि तभी उस महिला का पति आ जाता है और वो पूछने लग जाता है कि उसने ये क्या पहना हुआ है। इस पर पत्नी गुस्सा होकर कहती है कि ये वीडियो रिकॉर्ड करना बंद कर दो।

महिला का पति पूछता है कि ये क्या पहना है तो वो कहती हैं कि जो मेरा मन करेगा मैं तो वो ही पहनूंगीं। इस पर उसका पति पूछता है कि कहां जा रही है पहन कर तो इस पर महिला कहती है कि कहीं भी जाऊं, क्यों पूछ रहे हो? तुमको क्यों बताऊं कि मैं कहां जा रही हूं। इसके बाद भी उस महिला का पति पूछता है कि क्या पहना है? तो फिर से महिला चिल्लाकर कहती है, दिख नहीं रहा कपड़े पहने हुए हैं।

पति आगे कहता है ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं, तू तो ऐसे कपड़े पहनती नहीं है तो इस पर महिला कहती है कि अब से पहनूंगी। तो वो पूछता है कि फिर ये कपड़े पहनकर कहां जा रही है? लेकिन वो महिला नहीं बताती है कि वो कहां जा रही है और कहती है कि तुम्हें मुझसे मतलब नहीं है ना... तो मत रखो मतलब। क्या करना है तु्म्हें मुझसे मतलब रख के।

वीडियो में आगे महिला का पति पूछता है कि कहां क्लब में जा रही है? तो महिला कहती है कि क्या क्लब में ही जाते हैं ऐसे कपड़े पहनकर। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन अब इस वीडियो का सच भी सामने आ गया है। पत्नी के छोटे कपड़े पहनने को लेकर हुई बहस में शामिल जोड़े का एक वीडियो असली लड़ाई बताकर साझा किया गया है। तथ्य यह है कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है जिसे कंटेंट क्रिएटर्स सुजीत कुमार और अंकिता करोतिया ने बनाया है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X