श्रीदेवी के बाद अब विद्या बालन ने की 'हवा हवाई' पर डांस..शानदार..जबरदस्त
विद्या बालन स्टारर तुम्हारी सुलु का गाना 'हवा हवाई' आज रिलीज किया गया है।मि.इंडिया फिल्म के गाने हवा हवाई पर श्रीदेवी ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी जो लोगों को आज तक बहुत ही ज्यादा पसंद है और अब इसी गाने की रीमेक में विद्या बालन भी नजर आई हैं और उन्होंने भी इसके साथ पूरा न्याय किया है।
इस गाने में विद्या बालन साड़ी में नजर आ रही हैं तो उनके साथ नेहा धुपिया और आरजे मलिष्का भी हैं। आपको बता दें कि आरजे मलिष्का इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।बहरहाल आप देखें तुम्हारी सुलु का हवा हवाई गाना।
विद्या बालन को इस फिल्म के ट्रेलर में भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में उनके मानव कौल उनके पति की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में विद्या बालन का किरदार एक मनमौजी शख्स का है जो घरेलू महिला होती है और बाद में आरजे बन जाती है।
फिल्म पहले 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 17 नवंबर को रिलीज होगी। विद्या बालन के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











