VIDEO: टाईगर श्रॉफ आतिफ असलम का ये वीडियो काफी कुछ याद दिलाएगा!
[म्यूज़िक] बॉलीवुड में पुरानी चीज़ें वापस आती हैं तो काफी अच्छा लगता है। ऐसा ही कुछ है टाईगर श्रॉफ का नया वीडियो ज़िंदगी आ रहा हूं मैं। वो दौर याद है जब कुमार सानू से लेकर फाल्गुनी पाठक के एल्बम धूम मचा रहे थे। ये गाना वीडियो उसी दौर की याद दिलाता है।
गाना है ज़िंदगी आ रहा हं मैं जिसे आतिफ असलम ने गाया है और आतिफ अपने स्टाईल से थोड़ा हटके फ्लेवर दे रहे हैं। वहीं गाने को कोरियोग्राफ किया है अहमद खान और टाईगर श्रॉफ की डांसिंग कमाल है। वहीं गानें में स्टंट्स भी बखूबी हैं।
पर जो चीज़ दिल चुराएगी वो हैं गाने के बोल, सिंपल से लेकिन दिल के करीब। ये आपको उन सब दोस्ती के पलों की याद दिलाने वाले हैं जो अब शायद आप बहुत मिस करते होंगे। या फिर जल्द ही करने वाले हैं। सुनिए पूरा गाना यहां---> ज़िंदगी आ रहा हूं मैं
<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/82eM7QRtoRo" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications












