VIDEO: सुनिए पीकू का ये ज़िंदगी एक सफर वाला गाना!
[गीत - संगीत] दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान स्टारर पीकू रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म का टीज़र और ट्रेलर दोनों ही दर्शकों को बेहद पसंद आए। वहीं फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार दर्शकों को बड़ा भारी पड़ रहा है क्योंकि दीपिका और उनके बाबा की केमिस्ट्री देखकर मज़ा ही आ गया था।

इसलिए अब रिलीज़ किया गया है फिल्म के एक गाने का छोटा सा टीज़र। गाना है द जर्नी सॉन्ग। बिल्कुल फ्रेश और बिल्कुल ताज़ा । गाने को आवाज़ दी है श्रेया घोषाल ने और अनुपम रॉय ने। गाने में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान एक रोड ट्रिप पर जाते दिखाई दे रहे हैं।
पीकू 8 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा जिसे शूजित सरकार बना रहे हैं। इससे पहले शूजीत विकी डोनर और मद्रास कैफे जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। सुनिए पूरा गाना यहां -


Click it and Unblock the Notifications



