ALERT: रणबीर कपूर हुए बहुत बुरी बीमारी का शिकार
[गाने] घबराइए मत। इतनी टेंशन वाली बात नहीं हैं। रणबीर कपूर को बस लवेरिया हुआ है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। ऐसा कह रहा है बॉम्बे वेलवेट का नया गाना - मोहब्बत बुरी बीमारी। अमित त्रिवेदी - मिकी मैक्लेरी का म्यूज़िक और शालमली खोलगड़े की आवाज़ गाने को और दिलचस्प बना रही है। 60 का म्यूज़िक इतनी दमदार तरीके से शायद किसी फिल्म में पेश नहीं हुआ है।
गाने में अनुष्का और रणबीर को एक बार में दिखाया गया है वहीं करण जौहर बीच में अपने एक्सप्रेशन से गाने को बिलुकल ही अलग एंगल दे रहे हैं। समझ नहीं आ रहा कि अनुष्का रणबीर को धोखा दे रही हैं या फिर रणबीर अनुष्का को झांसा दे रहे हैं। या फिर करण जौहर डबल क्रॉस करने वाले। सारे राज़ गाने में दिलचस्पी से दिखाए गए हैं। वहीं अनुष्का का लुक गाने की यूएसपी है। सुनिए पूरा गाना यहां -
<iframe width="640" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/e-MNLzGL1eQ?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
More from Filmibeat
bombay velvet ranbir kapoor anushka sharma kay kay menon karan johar anurag kashyap video वीडियो बॉम्बे वेलवेट रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा केके मेनन करन जौहर अनुराग कश्यप


Click it and Unblock the Notifications














