दीपावली पर सुनें - मंगल भवन अमंगल हारी
दीपावली के पावन त्योहार पर वीकोन म्यूजिक कंपनी ने भगवान राम और उनके प्रिय भक्त हनुमाक भजन एवं गीतों का म्यूजिक एल्बम बाजार में उतारा है। कंपनी ने 'मंगल भवन अमंगल हारी' के नाम से 2 सीडी का एक पैक रिलीज़ किया है।
इस म्यूजिक सीडी में लोकप्रिय संगीतकार रविंदर जैन ने भजनों प्रस्तुति दी है। उनके अलावा सीडी में प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति, गायक हरिहरन, सुहासनी, रचना, दीपमाला के गाए गीत भी हैं। 2 सीडी के इस पैक में कुल 17 भजन हैं। पहली सीडी में 9 भजन हैं। दूसरी सीडी में कुल 8 गीत हैं।
वीकोन म्यूजिक द्वारा रिलीज़ म्यूजक एलबम ''मंगल भवन अमंगल हारी'' सभी श्रोताओ को पसंद आयेगा। बहुत समय बाद एक ऐसा म्यूजिक एल्बम बाजार में आरहा है जो ना केवल लोकप्रिय गायकों की सुरीली धुनों पर बुना गया है बल्कि बाजार में सही समय पर उतारा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












