#JustIn: एक धमाकेदार सीक्वल और एक शानदार रीमेक....SUPERHIT!
वरूण धवन औऱ आलिया भट्ट का बदरीनाथ की दुलहनिया का नया गाना तम्मा तम्मा आ चुका है और ये सुपरक्यूट है। जहां माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने इस गाने में आग लगाई थी वहीं वरूण आलिया दंगे काट रहे हैं।
किसी से भी पूछ लो कि करण जौहर की फिल्म में क्या ज़रूर मिलेगा। सामने वाला बोलेगा रोमांस और शानदार गाने। बदरीनाथ की दुलहनिया धर्मा प्रोडक्शन्स का अगला प्रोजेक्ट और फिल्म का नया गाना धूम मचाने के लिए आ चुका है।
ये गाना पुराने ज़माने के सुपरहिट गाने तम्मा तम्मा लोगे का रीमेक है। जहां पुराने गाने में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित आग लगा रहे हैं वहीं इस नए रीमेक में वरूण धवन और आलिया भट्ट दंगे काट रहे हैं।

बदरीनाथ की दुल्हनिया का ये दूसरा गाना रिलीज़ हुआ है। फिल्म का टाईटल ट्रैक बदरी की दुल्हनिया भी चार्टबस्टर्स पर टॉप पर है इस साल का सुपरहिट होली गाना होने वाला है। वहीं वरूण - आलिया ने अक्षय कुमार को भी जमकर टक्कर देने की ठान ली है।
अब फिल्म का दूसरा गाना भी जल्द ही पार्टी और शादियों की जान बनेगा। लेकिन होली पर भी जमकर धूम मचाएंगे। वहीं दूसरी ध्यान देने वाली बात है ये कि बदरीनाथ की दुलहनिया में रीमेक और सीक्वल दोनों ही फैक्टर आ चुके हैं।
["...और सलमान ने मुझसे कहा कि वो मुझे थप्पड़ मार देंगे"]
इस लिहाज़ से देखा जाए तो फिल्म में सुपरहिट होने के सारे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में देखना है कि तम्मा तम्मा कितना पॉपुलर होता है। गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें।
वैसे बॉलीवुड में रीमिक्स का दौर वापस आ चुका है। ये रहा सुबूत -


Click it and Unblock the Notifications