Ouch: फिल्म रिलीज़ से ठीक पहले अक्षय कुमार को मिल गई टक्कर!
वरुण धवन और आलिया भट्ट अपने नए धमाके के साथ तैयार हैं लेकिन आते ही उन्होंने कम से कम अक्षय कुमार का पत्ता कट कर दिया है।
वरुण धवन और आलिया भट्ट अपने फागुन धमाके के साथ तैयार हैं। दरअसल, उनकी आने वाली फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया का टाईटल ट्रैक रिलीज़ हो रहा है और इस गाने पर फागुन का असर हर तरह से दिख रहा है।
ये लीड जोड़ी अपनी फिल्म के टाईटल ट्रैक के साथ फागुन के रंग में रंगने को तैयार है। लेकिन इसी के साथ वरुण आलिया ने जाने अनजाने अक्षय कुमार को अचानक बिना किसी नोटिस के टक्कर दे दी है।

दरअसल, हाल ही में अक्षय की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का एक गाना गो पागल रिलीज़ किया गया जो फागुन की मस्ती में भीगा हुआ था यानि कि होली का धमाल वो भी उत्तर प्रदेश में। कमी सिर्फ इतनी थी कि गाना ठंडा था और होली का रंग नहीं चढ़ा पाया।
लेकिन आलिया और वरुण का गाना धमाका करेगा इसके काफी चांस हैं। पहली बात तो ये कि ये धर्मा प्रोडक्शन्स का गाना है और करण जौहर की फिल्में संगीत के मामले में ए वन रहती हैं।
दुूसरी बात ये कि आलिया - वरुण की केमिस्ट्री वैसे भी लोगों को काफी पसंद है और फिल्म होली के ही माहौल में रिलीज़ भी होगी। वहीं गाने के पोस्टर शानदार लग रहे हैं।
चलते चलते याद दिला देते हैं होली के वो गाने आज तक बॉलीवुड पर राज करते हैं-


Click it and Unblock the Notifications