'फिल्मों में संगीत देना चाहता हूं'
मशहूर सरोदवादक उस्ताद अमजद अली खान का कहना है कि वह बॉलीवुड फिल्मों में संगीत देना चाहते हैं।
खान ने कहा, "मैं बॉलीवुड फिल्मों में संगीत देना पसंद करुंगा। अब तक इस बारे में कोई बात नहीं हुई है लेकिन मैं इसे करना चाहता हूं।"
उन्होंने उन खबरों को खारिज किया कि वह अभिनय करना चाहते हैं। खान ने कहा, "लेखों में पढ़ता हूं कि मैं फिल्मों में काम करना चाहता हूं। यह पूरी तरह गलत है। मैंने सिर्फ इतना कहा है कि मैं डॉक्यूमेंटरी में काम करना चाहता हूं। परंतु मैं फिल्मों में काम नहीं करना चाहता।"


Click it and Unblock the Notifications











