मुझे नेपाली मत कहो: उदित

By Super

Udit Narayan
बालीवुड के श्रेष्‍ठ पार्श्‍व गायकों में शुमार किए जाने वाले गायक उदित नारायण की भारतीय नागरिकता को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। वो भी ऐसे समय में जब उनका नाम पदमश्री पुरस्‍कार के लिए नामित करने पर विचार किया जा रहा है।

ऐसे में बिहार के एक समाचार पत्र इस संबंध में खबर छपी है कि उनका जन्‍म जन्म दक्षिणी नेपाल के सपतारी जिले के राज बिराज शहर में हुआ है इसलिए उन्‍हें भारतीय नागरिक नहीं माना जा सकता है। जिससे वे पदमश्री पुरस्‍कार के हकदार नही है।

वही इस खबर का खंडन करते हुए उदित नारायण ने कहा, ''यह सब मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है मेरे बिहारी भाई बंधु मुझे पंसद नही करते है। मेरा जन्‍म 1955 में बिहार के सुपौल जिले के बसई गांव में हुआ है। यही मेरा पैतृक गांव है।"

उदित का यह भी कहना है कि वे पिछले 40 सालों से गा रहे है, उनके भारतीय होने में कोई दुविधा की बात ही नही है। वे खुद को एक आम भारतीय मानते है।

वहीं उनका यह भी कहना है बिहारी भाई मुझे इसलिए भी पसंद नही करते है कि मैंने बिहार के लिए कुछ नही किया है जबकि सच यह है कि मैं हमेशा अपने स्‍तर पर कुछ न‍ कुछ करता रहता हूं। बिहार में आए बाढ के दौरान मैंने 5 लाख रूपए बिहार राहत कोष में दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X