..................... Two unheard songs of Rafi, Madan Mohan released | रफी-मदन मोहन के दो नए गीत जारी - Hindi Filmibeat

रफी-मदन मोहन के दो नए गीत जारी

By Neha Nautiyal

Mohammad Rafi
मुंबई। मशहूर गायक मोहम्मद रफी और संगीतकार मदन मोहन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। इन दोनों महान कलाकारों की पुण्यतिथि के अवसर पर रफी के गाए और मदन मोहन के संगीतबद्ध किए दो गीत जारी हुए हैं।

ये दोनों गीत रफी और मदन मोहन के जीवनकाल में बने थे लेकिन जिन फिल्मों के लिए इन्हें बनाया गया था उनका निर्माण पूरा न हो पाने की वजह से अब तक ये अनसुने ही थे।

पहला गीत 'या इलाही, एक हसीना ने मचाई है तबाही' 60 के दशक के अंतिम वर्षो में रिकॉर्ड किया गया था। रफी ने अपने शरारती अंदाज में इस गीत को गाया है।

एक अन्य गीत है 'हर सपना एक दिन टूटे इस दुनिया में'। दार्शनिक अंदाज में लिखा यह गीत 70 के दशक के शुरुआती वर्षो में रिकॉर्ड किया गया था। ये दोनों ही गीत वेबसाइट 'मदनमोहन डॉट इन' पर उपलब्ध हैं।

रफी और मदन मोहन ने कई यादगार गीतों के लिए एक साथ काम किया। इनमें 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'ये दुनिया ये महफिल', 'तुम जो मिल गए हो', 'मेरी आवाज सुनो', 'तेरी आंखों के सिवा' और 'कभी ना कभी' जैसे गीत शामिल हैं।

शनिवार को रफी की 30वीं पुण्यतिथि है जबकि 14 जुलाई को मदन मोहन की 35वीं पुण्यतिथि थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X