»   » अजय ने किसके लिए गाया चांद सी महबूबा, सलमान भी गुनगुना रहे....

अजय ने किसके लिए गाया चांद सी महबूबा, सलमान भी गुनगुना रहे....

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन गायकों में शुमार मुकेश 22 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके सुर आज भी बॉलीवुड के लिए उतने ही ताज़ा हैं और हमेशा रहेंगे।

जब भी आप जीना यहां मरना यहां सुनते हैं, तो ज़ाहिर सी बात है कि आप भी किसी दूसरी दुनिया में चले जाते हैं। मुकेश की आवाज़ में भी वैसा ही जादू था। हालांकि उन्हें हमेशा उस दौर के गायकों की लिस्ट में सबसे नीचे रखा जाता है।
[सलमान खान ने क्यों गाया दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा!]

मुकेश को हमेशा ट्रैजेडी किंग कहा गया। लोगों को मुकेश के दर्द भरे नगमें ही ज़्यादा याद भी रहते हैं। लेकिन कभी ध्यान दीजिए तो मुकेश हमेशा सीरियस किंग थे। उनके हर गाने में गंभीरता थी। चाहे वो रोमांस हो या फिर यादें।

हालांकि उनके पास मोहम्मद रफी का रेंज नहीं था और ना ही किशोर कुमार का चार्म लेकिन फिर भी मुकेश आपके अकेलेपन के साथी ज़रूर हैं। और यही उनकी सबसे खास बात थी।
["गुड़ियों से खेलने की उम्र में मैं बॉलीवुड में काम मांग रही थी!"]

फिल्म पहली नज़र में मुकेश ने हिन्दी फिल्म में जो पहला गाना गाया वह था दिल जलता है तो जलने दे। इस गीत में मुकेश के आदर्श गायक केएल सहगल के प्रभाव का असर साफ साफ नजर आता है।

1974 में मुकेश को रजनीगन्धा फ़िल्म में कई बार यूं भी देखा है गाना गाने के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। जानिए उनके बेहतरीन 10 गाने बॉलीवुड के किन सितारों पर बैठते हैं फिट-

चांद सी महबूबा

चांद सी महबूबा

चांद सी महबूबा हो मेरी कब ऐसा मैंने सोचा था....हां तुम, बिल्कुल वैसी हो, जैसा मैंने सोचा था
फिल्म - हिमालय की गोद में

कोई जब तुम्हारा

कोई जब तुम्हारा

कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे
तब तुम मेरे पास आना प्रिये, मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा
तुम्हारे लिये
फिल्म - पूरब और पश्चिम

जाने कहां गए वो दिन....

जाने कहां गए वो दिन....

जाने कहां गए वो दिन....कहते थे तेरी राह में...
पलकों को हम बिछाएंगे...
फिल्म - मेरा नाम जोकर

ये मेरा दीवानापन है....

ये मेरा दीवानापन है....

ये मेरा दीवानापन है....या मोहब्बत का सुरूर...
तू ना पहचाने तो ये है...तेरी नज़रों का कुसूर
फिल्म - यहूदी

एक दिन बिक जाएगा....

एक दिन बिक जाएगा....

इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल जग में रह जायेंगे, प्यारे तेरे बोल दूजे के होंठों को देकर अपने गीत कोई निशानी छोड़, फिर दुनिया से डोल
फिल्म - धरम करम 

कभी कभी...

कभी कभी...

कभी कभी मेरे दिल में ख़याल आता है के जैसे तुझ को बनाया गया है मेरे लिए तू अब से पहले सितारों में बस रही थी कही तुझे जमीं पे बुलाया गया है...मेरे लिए
फिल्म - कभी कभी

मैंने तेरे लिए...

मैंने तेरे लिए...

मैंने तेरे लिए ही सात रंग के सपने चूने सपने, सुरीले सपने कुछ हँसते, कुछ गम के तेरी आँखों के साये चुराए रसीली यादों ने
फिल्म - आनंद

सुहाना सफर और...

सुहाना सफर और...

सुहाना सफ़र और ये मौसम हसीं हमें ड़र हैं हम खो ना जाए
फिल्म - मधुमति

सब कुछ सीखा हमने....

सब कुछ सीखा हमने....

सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारी सच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी
फिल्म - अनाड़ी

धीरे धीरे बोल....

धीरे धीरे बोल....

धीरे-धीरे बोल कोई सुन न ले, सुन न ले कोई सुन न ले सेज से कलियाँ चुन न ले, चुन न ले कोई चुन न ले हमको किसी का डर नहीं कोई ज़ोर जवानी पर नहीं
फिल्म - काला और गोरा

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X