मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के कैंसर का इलाज डॉक्टरों ने बंद कर दिया है और अब केवल उनके लिए दुआएं की जा रही हैं। डॉक्टर अपनी तरफ से जवाब दे चुके हैं और उनके परिवार का कहना है कि बस उनके लिए दुआ की जाए। 4 सितंबर को आदेश श्रीवास्तव का जन्मदिन भी है।
उनसे मिलने के लिए अनु मलिक, शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय अस्पताल गए थे। हालांकि परिवार इस समय काफी सदमें में है और उनकी पत्नी विजेता पंडित इस दुख से उबर रही हैं।
आदेश श्रीवास्तव बॉलीवुड का काफी मशहूर नाम है और इस दौर में अमिताभ बच्चन की आवाज़ के सारे गाने लगभग उन्होंने ही बनाए हैं। उनके परिवार में दो बेटे हैं जिन्होंने अभी करियर पर फोकस करना शुरू नहीं किया है। उनके जन्मिदन पर याद करिए उनके बेहतरीन गाने और एक दुआ हमारी तरफ से कि जल्द ही वो ऐसे कुछ और बेहतरीन नगमे बॉलीवुड को दें -
शावाश शावा
कभी खुशी कभी गम - से शावा शावा
बाबुल
बेबसी दर्द का आलम
फिल्म - बाबुल
बावरी पिया की
बावरी पिया की
फिल्म - बाबुल
बागबान
बागबान का पूरा एलबम उन्होंने उत्तम सिंह के साथ कंपोज़ किया था।
गुमशुदा
गुमशुदा, लाई वी ना गई
फिल्म - चलते चलते
देव
फिल्म के सारे गाने बेहतरीन थे।
दहक
सावन बरसे तरसे दिल आज भी संगीत प्रेमियों की फेवरिट लिस्ट में शामिल है।
जोरू का गुलाम
एक हिट एल्बम जिसके गाने 90 के दशक में काफी फेमस हुए थे।
सोना सोना
सुदेश भोंसले की आवाज़ में मेजर साहब का ये गाना कोई नहीं भूल सकता।
राजनीति
मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं, आदेश श्रीवास्तव का आखिरी हिट ट्रैक है। इसके बाद वो अपनी बीमारी से जूझ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
