आज कल का संगीत दिल को नहीं छूता: अमीन सयानी

सयानी कहते हैं, "पहले के संगीत दिल को छू लेने वाले होते थे। सब कुछ बदल गया है इसलिए संगीत में भी बदलाव देखने को मिला है। आज कल के संगीत में यह नहीं समझ में आता की संगीत के माध्यम से क्या कहा जा रहा है। आज कल के संगीत में लय ताल मायने रखता है और राग काफी पीछे छूट गया है।" आज के समय के सबसे मशहूर रेडियो प्रस्तोता ने कहा कि आज कल जैसा संगीत बनता है वह युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाता है।
अमीन सयानी ने विभिन्न समय के गानों को एक अलबम में पिरोया है जिसके माध्यम से आज कल के युवा पहले के गानों का लुत्फ उठा सकेंगे। 'गीतमाला की छांव में' नामक अलबम न केवल पुराने गानों का संग्रह है बल्कि इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और अन्य फिल्मी कलाकरों का साक्षात्कार भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











