Gurucharan Singh के 'बेटे' ने बताया सच, 'वो जल्द ही पंजाबी फिल्म में आएंगे और उस मूवी का नाम...'

GURUCHARAN SINGH

Gurucharan Singh Missing Case Update: तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर गुरुचरण सिंह पिछले कुछ समय से गायब हैं। कथित तौर पर, वह 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे दिल्ली से मुंबई जाने के लिए हवाई अड्डे के लिए घर से निकले लेकिन वो एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। इसके बाद से ही ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

हाल ही में, 'तारक मेहता का उल्टा चश्'मा में गुरुचरण सिंह के ऑन-स्क्रीन बेटे गोगी का किरदार निभाने वाले समय शाह ने एक्टर के लापता होने की खबर पर प्रतिक्रिया दी और शेयर किया कि उन्होंने 4 से 5 महीने पहले फोन पर बात की थी। बातचीत एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। उन्होंने कहा, "वह मुझे मोटिवेट करते रहे; हमने सपनों के साथ चलने के बारे में बात की। मैं उन्हें बहुत याद कर रहा था, खासकर जब हम अब साथ काम नहीं कर रहे थे और हम पुरानी यादें ताजा कर रहे थे।"

यह पूछे जाने पर कि क्या गुरुचरण डिप्रेशन से जूझ रहे थे, समय ने कहा कि जब उन्होंने बात की, तो वह खुश थे और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि लोग कह रहे हैं कि वह डिप्रेशन में हैं, क्योंकि वह उस तरह के इंसान नहीं थे।

उन्होंने आगे कहा, "तब आप यह अनुमान नहीं लगा सकते कि मानव चेतना कभी-कभी कैसे काम करती है। जब भी हम बात करते थे, वह बहुत दयालु और स्वीट थे, उनका स्वास्थ्य ठीक था और वह लगातार मेरा हालचाल लेते थे। मुझे नहीं लगता कि वह डिप्रेसन में थे। हालांकि, हमने कभी भी उस तरह की बातचीत नहीं की जो वह अपने माता-पिता या दोस्तों के साथ करते थे। मैं उनके लिए एक बेटे की तरह था।"

गुरुचरण के बारे में समय ने बताया कि वो पंजाबी फिल्म में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा लेकिन मेरे पास इसकी स्पष्ट तस्वीर नहीं है, क्योंकि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें सरप्राइज देना पसंद है। मैं यह जानने के लिए एक्साइटेड था कि वह क्या कर रहे हैं। मुझे कंफर्म नहीं है, लेकिन फिल्म का नाम 'जीसीएस' था। मुझे लगता है कि वह एक ऐप पर भी काम कर रहे थे। मुझे लगता है कि वह जल्द ही वापस आएंगे।'

More from Filmibeat

Read more about: gurucharan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X