रहमान का नाम टाइम 100 की सूची में

By Staff

Ar Rehman

एआर रहमान और इंफ़ोसिस के सह-संस्थापक नंदन निलेकनी का नाम टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल है. टाइम 100 वार्षिक संस्करण की ये सूची पत्रिका के संपादकों ने तैयार की है और ये आम जनता की पसंद से तैयार सूची से अलग है.

इस सूची में अमरीकी सिनेटर एडवर्ड केनेडी पहले स्थान पर हैं, ब्रितानी प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन दूसरे, नूरी अल मलिकी सातवें, हिलेरी क्लिंटन आठवें, लंदन के मेयर बॉरिस जॉन्सन दसवें, निकोला सार्कोज़ी 14वें, पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष कयानी 19वें और बराक ओबामा 20वें स्थान पर हैं.

संपादकों के मुताबिक, "टाइम 100 संस्करण में हम उन लोगों का नाम देते हैं जो हमारी दुनिया को सबसे ज़्यादा प्रभावित करते हैं."एआर रहमान को 59वां स्थान मिला है. पत्रिका में लिखे गए एक लेख में मॉडल, अभिनेत्री और लेखिका पदमा लक्ष्मी ने लिखा है, "करोड़ो लोगों वाले देश में जहाँ फ़िल्म और पॉप संगीत समझिए एक ही है, वहाँ रहमान का पूरे संगीत जगत पर वर्चस्व है."

वहीं नंदन निलेकनी इस सूची में 31वें स्थान पर हैं. रहमान के साथ स्लमडॉग मिलियनेयर में ओ साया गाने पर काम करने वाली श्रीलंकाई मूल की माया को 43वां स्थान दिया गया है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X