#VideoAlert: टाइगर श्रॉफ का रोमांस...रील या रियल!
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का नया गाना बेफिक्रा रिलीज़ हो चुका है और टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में वाकई बेफिक्रा होकर ही नाचे हैं। लेकिन उनका रोमांस रील है या रियल ये बताना थोड़ा मुश्किल है।
गाने में दिशा पटानी भी काफी खूबसूरत लग रही हैं और कई जगह आपको उनमें कृति सैनन की झलक दिखेगी। गाना हिट होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं लगता है कि टी सीरीज़ एक बार फिर से सिंगल वीडियो का दौर वापस लेकर आ रहा है।
[#ViralVideo: 15 साल के सलमान...टाइगर श्रॉफ की मम्मी के साथ!]
इस वीडियो की कहानी ज़्यादा दिलचस्प नहीं है लेकिन टाइगर और दिशा का रोमांस उसे दिलचस्प बना रहा है। कम से कम टाइगर श्रॉफ के फैन्स तो इस वीडियो के देखकर काफी खुश होंगे।
सुनिए उनका नया गाना बेफिक्रा -


Click it and Unblock the Notifications
