#Video- रणबीर-अनुष्का का नया धमाल..ये है साल का सबसे बड़ा पार्टी सॉन्ग!
ऐ दिल है मुश्किल का नया ब्रेकअप पार्टी सॉन्ग आ गया है और उम्मीद की जा रही है कि लोग इस गाने को पसंद करेंगे।
ऐ दिल है मुश्किल का नया गाना आ गया और इस गाने को आप काफी ज्यादा पसंद करेंगे इसमे कोई शक नहीं है। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पूरी तरह से इस दिवाली पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
फिल्म को अरिजीत सिंह और बादशाह ने गाया है। गाने के म्यूजिक से लेकर लिरिक्स तक आपको काफी पसंद आएगा।सैंया जी से आज मैने ब्रेकअप कर लिया... बलम पिचकारी और बदतमीज दिल की तरह ही आपके जुबां पर बस चढ़ जाने वाला है। गाने में अनुष्का शर्मा काफी सुंदर लगी हैं और रणबीर कपूर भी हमेशा की तरह काफी अच्छे लगे हैं।
ऐ दिल है मुश्किल का टाइटल ट्रैक, बुलिया और चना मेरेया को भी लोगों ने काफी पसंद किया और इस फिल्म का ये गाना हो सकता है पॉपुलैरिटी में बाकि के गानो पर भी भारी पड़ जाए।
ऐ दिल है मुश्किल इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही अजय देवगन की शिवाय भी रिलीज होने वाली है। दोनों को लेकर पहले से ही काफी ज्यादा माहौल गर्म है कि कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करेगी। बहरहाल आप देखिए इस फिल्म का नया गाना जो काफी मजेदार है।


Click it and Unblock the Notifications