थैंक गॉड मनिके सॉन्ग: अजय देवगन ने रोका लेकिन नोरा फतेही को देख सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद को रोक नहीं पाए
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म थैंक गॉड इस दिवाली पर रिलीज़ हो रही है और फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को मज़ेदार लगा है। अब फिल्म से बहुप्रतीक्षित गाना मनिके भी रिलीज़ किया जा चुका है। गाने में नोरा फतेही एक अप्सरा के किरदार में दिखाई दे रही हैं जिसे देखते ही सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी वासना से हार जाते हैं।
गाने का वीडियो शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा - अयान कपूर के सामने वासना और कामुकता पर काबू करने की कड़ी परीक्षा है। गौरतलब है कि गाने में नोरा फतेही अप्सरा के रूप में दिखाई दे रही हैं।

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा जहां एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं वहीं अजय देवगन चित्रगुप्त की भूमिका में हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है इंदर कुमार ने। गाने को गाया है योहानी ने जिनका जो श्रीलंकाई सिंगर है। पिछले साल उनका गाना मनिके मगे हिथे इतना वायरल हुआ कि योहानी इंटरनेट पर रातों रात सुपरस्टार बन गईं।
गाने का हिंदी वर्जन योहानी के साथ गाया है जुबिन नौटियाल और सूर्या रघुनाथन ने। वहीं गाने का रैप लिखा है Mellow D ने। इसे कंपोज़ किया है चमत संगीत और तनिष्क बागची ने। यहां देखिए नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इंटरनेट पर इस समय ये गाना काफी ट्रेंड कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











