चलती रेलगाड़ी में जारी हुआ 'तीस मार खां' का संगीत

By Jaya Nigam

Tees Maar Khan
फिल्मकार फरहा खान की नई फिल्म 'तीस मार खां' का संगीत रविवार को चलती विशेष रेलगाड़ी में जारी किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ भी मौजूद थे।

इस रेलगाड़ी में केवल मीडिया और इस फिल्म से जुड़े लोग ही सवार हो सकते थे। मुम्बई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन से रवाना हुई यह रेलगाड़ी ढाई घंटे बाद लोनावला पहुंची। रेलगाड़ी को फिल्मी पोस्टोरों से सजाया गया था और अतिथियों के स्वागत के लिए उसमें लाल कालीन भी बिछाया गया था।

फरहा कहती हैं, "यह हमारे लिए महत्वपूर्ण फिल्म है और मैं कुछ अलग हटकर करना चाहती थी।" संगीत जारी करने के लिए रेलगाड़ी को इसलिए चुना गया क्योंकि यह फिल्म रेलगाड़ी में हुई चोरी की एक प्रमुख घटना पर आधारित है। 'तीस मार खां' मार-धाड़ से भरपूर हास्य फिल्म है जो 24 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। फिल्म में अक्षय खन्ना ने भी अभिनय किया है।

निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रेलगाड़ी अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हुई। इस यात्रा में मनोरंजन का भरपूर ख्याल रखा गया था। सबसे पहले संगीतकार विशाल दादलानी और शेखर रविजानी ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। बाद में फिल्म में अपने किरदार के अनुरूप पोशाकें पहने अक्षय और कैटरीना ने सभी से मुलाकात की। पहली बार किसी फिल्म का संगीत इस तरह से जारी किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X