VIDEO: इंतजार खत्म..तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का पहला गाना रिलीज..बन्नो..
[म्यूजिक] इंतजार खत्म.. साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का पहला गाना आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। यह मस्ती भरा गाना कंगना और माधवन पर फिल्माया गया है।

जैसा कि गाने को नाम दिया गया है.. 'बन्नो..', इस गाने में कंगना देसी अवतार में नजर आ रही हैं और अपने लाजवाब ठुमकों से फिर कहर ढ़ा रही हैं। कंगना के ठुमकों को आप इस गाने में मिस नहीं करना चाहेंगे। बता दें, इस फिल्म में कंगना डबल रोल में नजर आने वाली हैं।
यह गाना काफी शोर शराबा भरा है, लिहाजा, उम्मीद है यह इस साल की हिट प्लेलिस्ट में जरूर शामिल हो जाएगी। गाने को आवाज दी है ब्रिजेश शांडिल्य और स्वाति शर्मा ने। जबकि म्यूजिक दिया है तनिश्क और वायु ने।
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही तनु वेड्स मनु रिटर्न्स , तनु वेड्स मनु की रिमेक है। फिल्म 22 मई को रिलीज होगी। नीचे सुनें गाना-


Click it and Unblock the Notifications


