#SwagSeSwagat: सलमान का पहला टाईगर सॉन्ग....एकदम दहाड़ के दबंगई!
Recommended Video

Tiger Zinda hai First Song Swag: Katrina Kaif's Photo LEAKED from shoot | FilmiBeat
सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है में एक गाना है, जिसका नाम है, स्वैग से स्वागत। जब से फैन्स को इस बारे में पता चला था, फैन्स एकदम बेसब्र थे और अब, जब आप गाने की पहली झलक देखेंगे तो बौरा ही जाएंगे।
गाने की एक तस्वीर में ही इतना स्वैग, इतनी दबंगई है कि पूछिए मत। सलमान खान और कैटरीना कैफ की धाकड़ केमिस्ट्री इस एक गाने से ही दिख रही है।

अब देखना ये है कि ये गाना और इसका खास स्टेप कितना फेमस होता है। माना जा रहा है कि ये टाईगर ज़िंदा है का सबसे बड़ा और शानदार गाना है।
टाईगर ज़िंदा है का म्यूज़िक, किसी एक कंपोज़र ने नहीं दिया है इसलिए फिल्म के म्यूज़िक को लेकर भी लोगों की उत्सुकता काफी ज़्यादा है।
वैसे स्वैग से स्वागत की इस तस्वीर को देखकर, ये तो तय है कि इस गाने का स्टेप भी सलमान के हर स्टेप की तरह फेमस हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











