VIDEO Song: जब सनी लियोन ने राम कपूर से कहा..'दारू पीके डांस करें..'
[म्यूजिक] फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' के साथ सनी लियोन एक बार फिर अपने पुराने अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का तो अभी बता नहीं सकते, लेकिन फिल्म के गाने कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। जी हां, 'कुछ कुछ लोचा है' का नया गाना रिलीज किया है। पहले गाने में जहां सनी 'पानी वाला डांस..' कर रही थी, वहीं यहां वे 'दारू पीके डांस..' करती नजर आएंगी।
जैसा कि गाने के बोल हैं, ''दारू पीके डांस करें..'', इस गाने में सनी जमकर बेसुध होकर डांस करती नजर आएंगी। वहीं, पिछले गाने की तरह यहां भी राम कपूर कंफ्यूज दिखाई देंगे।
यह एक पार्टी डांस नंबर हैं, जिसे गाया है नेहा कक्कर और ऐश्वर्या निगम ने। उम्मीद है कि यह गाना इस साल का हिट पार्टी सांग साबित होगा।
देवांग ढ़ोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म कुछ कुछ लोचा है में सनी लियोन के साथ राम कपूर हैं। फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली है। नीचे देखें गाने का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications












