दोबारा शादी करने को तैयार हैं सुनिधि चौहान

अब उन्होंने प्यार का पंचनामा, माइ फ्रैंड पिंटो और स्टेनली का डिब्बा जैसी फिल्मों में संगीत दे चुके उभरते हुए संगीतकार हितेश सोनिक से शादी करने का फैसला कर लिया है।
सूत्रों के इनुसार वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करती हैं। इससे पहले बॉबी खान के साथ शादी के बारे में भी उन्होंने मीडिया को कुछ नहीं बताया था। वह हितेश से दो साल पहले मिली थी। दोनों ने पिछले महीने ही शादी करने का फैसला किया है।
हालांकि अभी शादी की तारीख पक्की नहीं हुई है। सुनिधि ने भी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है। हो सकता है कि ये दोनों अप्रैल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











