गहने देकर जान बचाई सुनिधि ने
बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान पर डरबन की अदालत में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया और उनके गहने जमानत के तौर पर अदालत में रखे गए।
सुनिधि दक्षिण अफ्रीका में एक कार्यक्रम के सिलसिले में गई हुई थी जहां उनके शो के लिए मंगाए गए गहने देने की नौबत आ गई। दरअसल मामला सन् 2001 का है। डरबन के एक कारोबारी सुनील सिंह ने सुनिधि से आठ साल पहले देश में एक कार्यक्रम की पेशकश की थी और कथित तौर पर 5300 अमेरिकी डॉलर की राशि बतौर पेशगी दी थी।
यह राशि जून 2001 में दी गई थी। लेकिन अमेरिका में सितंबर में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुनिधि ने कार्यक्रम को नवंबर तक के लिए टाल दी। और उनकी कई कोशिशों के बावजूद सुनिधि ने कार्यक्रम करने से इंकार कर दिया और दक्षिण अफ्रीका में कई कार्यक्रम पेश कर चुकी थीं।
लेकिन कई कोशिशों के बावजूद सुनिधि ने उनके कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया और न उनके द्वारा दिए गए पैसे ही लौटाए। तब जाकर सुनील सिंह ने डरबन में अदालत का सहारा लिया और अदालत से उनके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई।
सुनिधि के दक्षिण अफ्रीकी वकील के अनुसार जब अदालत के अधिकारी डरबन के आईसीसी केंद्र स्थित सिंगर के प्रवास स्थान पर आए तब उनकी मुवक्किल ने जब्ती के आदेश देखे और उन्हें सहयोग करते हुए उनके परिधानों से मेल खाते ज्वैलरी ले जाने दिए। सुनिधि का कार्यक्रम शनिवार की रात हुआ और उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के अपना कार्यक्रम किया।


Click it and Unblock the Notifications











