'जय हो' किसी के खिलाफ न गाएं

समाचार चैनल 'स्टार न्यूज' के साप्ताहिक कार्यक्रम 'जो कहूंगा सच कहूंगा' में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस गीत का उपयोग इस तरह करना चाहिए कि ये कांग्रेस से जुड़ा लगे लेकिन किसी के खिलाफ न हो। सुखविंदर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें संदेश भेजा है कि गाने का इस्तेमाल सिर्फ कांग्रेस की तारीफ में किया जाएगा।
सुखविंदर ने कहा कि 'जय हो' गीत के तैयार होने के बाद जब उन्होंने रहमान से कहा कि ये गाना अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतेगा तो रहमान नाराज हो गए। रहमान ने सुखविंदर से कहा कि तुम ऐसा पहले भी चार बार कह चुके हो। सुखविंदर ने यह भी कहा कि गाने के वक्त यह नहीं सोचना चाहिए कि इसे पुरस्कार मिलेगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











