..................... I always consider expression while singing: Sukhwinder Singh | 'शाहरूख को सोच कर गाता हूं' - Hindi Filmibeat

'शाहरूख को सोच कर गाता हूं'

By Super

पाश्र्वगायक सुखविंदर सिंह ने कहा कि वे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर फिल्माए जाने वाले गीतों को अपनी आवाज देते समय उनके हावभाव का पूरा खयाल रखते हैं। फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख पर फिल्माए गए गीत 'हौले-हौले..' को सुखविंदर ने ही अपनी आवाज दी है।

इससे पहले भी वे शाहरुख पर फिल्माए गए गीत 'छैंया-छैंया..' जैसे हिट गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं। एक कार्यक्रम के सिलसिले में यहां पहुंचे सुखविंदर ने कहा, "मैं जब कभी शाहरुख पर फिल्माए जो वाले गीत गाता हूं तो उनके हावभाव को ध्यान में रखता हूं और गाते समय उन्हें गीत में शामिल करने की कोशिश करता हूं। शायद इसलिए उन गीतों में शाहरुख पर मेरी आवाज फिट बैठती है।"

उन्होंने कहा कि उनकी आवाज नए अभिनेता से लेकर सुपरस्टार अभिताभ बच्चन पर भी फिट बैठती है। अपनी बातों को पुष्ट करने के लिए उन्होंने मधुर भंडारकर की हाल में प्रदर्शित हुई फिल्म 'फैशन' और 'जाने तू या जाने ना' में नए अभिनेता पर फिल्माए गए अपने हिट गीतों का हवाला दिया।

सुखविंदर ने बताया, "मैं आने वाले समय में विशाल-शेखर के संगीत निर्देशन में शाहरुख खान के लिए गीत गाने वाला हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X