सुखविंदर की सफलता के हकदार रहमान!

By Super

Sukhwinder Singh
पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह अपनी सफलता का श्रेय संगीतकार ए. आर. रहमान को देते हैं।

सुखविंदर को बॉलीवुड में ही नही हॉलीवुड में भी गीत गाने के मौके मिले है। उन्‍होंने स्टीवेन स्पीलबर्ग की फिल्म 'डेंजेल वाशिंगटन' में एक 'कुच्ची' लोक गीत गया है।

सिंह ने बातचीत में कहा कि रहमान का मेरी सफलता में बड़ा योगदान है, क्योंकि जब मैंने 'थैयां थैयां' गाया तो सभी ने मेरा मजाक उड़ाया लेकिन वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया।"

उन्होंने कहा, "बाद में इस गीत में कुछ बदलाव कर पुन: 'छैयां छैयां' के रूप में तैयार किया गया और यह मेरे जीवन का पहला सफल गीत रहा।"

सिंह ने वर्ष 1986 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'कर्मा' से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन उन्हें बड़ी सफलता के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। वर्ष 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के गीत 'छैयां छैयां' से उन्हें बड़ी प्रसिद्धी मिली थी।

इसके बाद उनके 'मैं रमता जोगी' (ताल), 'कम बख्त इश्क'(प्यार तूने क्या किया), 'चक दे' (चक दे! इंडिया), 'हौले हौले' (रब ने बना दी जोड़ी) जैसे गीत काफी लोकप्रिय हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X