जैक्सन की राह पर हिमेश रेशमिया
संगीतकार-गायक व अभिनेता हिमेश रेशमिया माइकल जैक्सन के नक्शेकदम पर चल रहें है। जैसे माइकल ने अपने शरीर में कई बदलाव करवाए थे। उसी तरह हिमेश भी अपने लुक को बदल रहें है। उन्होने अपने सर पर बाल उगवाएं है और अब ताजा खबर है कि उन्होने अपने गले का ऑपरेशन करवाया है ताकि उनका गला और सुरीला हो जाए।
इसका मतलब है कि उन्हें अपनी नाक वाली आवाज पसंद नहीं थी। तभी तो उन्होंने अपने गले का ऑपरेशन तक करा डाला और अब हिमेश के पास हो गई हैं, दो अलग-अलग आवाजें।
कई प्रयोग के बावजूद हिमेश रेशमिया दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रहे। सूत्रों के मुताबिक उन्होनें अपनी आवाज को बदलने का फैसला किया है।
जिसके लिए हिमेश ने दक्षिण अफ्रीका में फिल्म 'कजरारे" की शूटिंग के दौरान अपने 'वोकल कॉर्ड" का ऑपरेशन करवाया। दिलचस्प बात तो ये है कि यह ऑपरेशन हिमेश की नाक से गाने की आदत को नहीं बदलेगा बल्कि उन्हें एक और नई आवाज देगा।
हिमेश के करीबी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में हिमेश ने अपने 'वोकल कॉर्ड" की सर्जरी करवाई है जिसके बाद उन्हें नाक से गाने की आवाज के साथ एक अलग आवाज भी मिल गई है। इस तरह हिमेश रेशमिया अब पहले ऐसे गायक बन गए हैं जो दो अलग आवाजों में गाना गा सकता हैं। हिमेश इस बात की ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते।


Click it and Unblock the Notifications