सभी गीत नही गा सकती शुभा

शुभा ने कहा, "बॉलीवुड के संगीत निर्देशकों ने मुझे गाने का न्यौता दिया है लेकिन मेरी अपनी सीमाएं हैं। मैं हर गीत नहीं गा सकती।"
'अब के सावन.' और 'पियो तोरा कैसा अभिमान' जैसी लोकप्रिय गीतों को आवाज देने वाली शुभा कुछ ही फिल्मों में अपनी आवाज दी है, जिसमें 'रेनकोट' और 'लागा चुनरी में दाग' शामिल है। इसके अलावा लोग उन्हें संगीत अलबमों में सुनते हैं।
शुभा के लोकप्रिय अलबमों में 'अली मोरा अंगना', 'अब के सावन', 'मन के गीत' शामिल हैं। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में वह ख्याल, ठुमरी और दादरा पर समान पकड़ रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications