सौरभी बनी इंडियन आइडल 4 की विजेता

23 वर्षीय पतली दुबली सौरभी ने अंतिम प्रतियोगिता में तोरषा सरकार और कपिल थापा को मात किया। सौरभी को पुरस्कार स्वरूप सोनी के साथ 10 मिलियन का कांट्रेक्ट और एक कार मिली है।
सौरभी ने सभी प्रतियोगिता के सभी राउंड में बालीवुड के प्रसिद्ध गाने गाए। इस पुरस्कार का निर्णय जनता के वोट के आधार पर किया जाता है।
इस अवसर पर बालीवुड सितारे जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ और नील नीतिन मुकेश भी मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर अपनी आने वाली फिल्म न्यू यार्क का प्रचार कार्य भी किया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायको में जावेद अख्तर, कैलाश खेर, सोनाली बेंद्रे और अनु मलिक है।


Click it and Unblock the Notifications











