'तीस मार खां' में सुनें सोनू निगम की 54 आवाज़ें

By Staff

Sonu Nigam
सोनू निगम ने फ़राह ख़ान की फ़िल्म 'तीसमार ख़ां' के एक गाने में 54 अलग आवाज़ों में गाया है.अपनी लुक्स के साथ नित नये प्रयोग करने वाले गायक सोनू निगम ने अब अपनी आवाज़ के साथ एक नया प्रयोग किया है.निर्देशक फ़राह ख़ान की नई फ़िल्म 'तीस मार ख़ां" के एक गाने में सोनू ने 54 अलग-अलग आवाज़ों में गाया है.

इस बारे में सोनू कहते हैं, “तीस मार ख़ां" के लिए मैंने 54 आवाज़ों में गाया है. ये सोचा नहीं था कि ऐसा होने वाला है लेकिन हो गया. उसमें मैं अपनी आवाज़ के अलावा थोड़ा पाश्चात्य, जापानी, चाइनीज़ आवाज़ में, पुरुष और महिला कोरस, बहुत आवाज़ों में से गाया है."'तीस मार ख़ां" का टाइटिल ट्रैक का गाने के बोल शिरीष कुंदर ने लिखे हैं और इसका संगीत भी उन्होंने ही दिया है. फ़िल्म की कहानी भी शिरीष की है.

गाने के बारे में शिरीष ने बीबीसी को बताया, “गाने रिकॉर्ड करने से पहले लगा था कि मुश्किल होगी और समय भी बहुत लगा. लेकिन सोनू बहुत ही प्रतिभाशाली है और वो इस बारे में बहुत उत्साहित था क्योंकि पहली बार वो ऐसा कुछ कर रहे थे."सोनू कहते हैं, “हम मस्ती करते गए. हमने सोचा नहीं था कि 54 तरीके के गाउंगा लेकिन बस अलग-अलग तरीके से गाता चला गया और ये हो गया. शिरीष कुंदर ने पूछा कि अक्षय कुमार की आवाज़ में गा सकते हो तो मैंने कहा कि हां कर सकता हूं. तो मैंने अक्षय की आवाज़ में गाया और बोला भी है."तीस मार ख़ां में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ़ ने मुख्य भूमिकाए निभाई हैं. फ़िल्म 24 दिसम्बर 2010 को रिलीज़ होगी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X