26/11 हमले पर सोनू निगम का विशेष गीत

उनके मुताबिक ये गीत स्वतंत्रता के प्रति एकजुटता और मजबूती दिखाने का प्रयास है। ये गीत स्वतंत्रता और एकता के लिए जान देने वाले लोगों को समर्पित है।
अमिताभ ने इस गीत के बारे में अपने ब्लॉग में लिखा है। 'बिग बी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' अमिताभ का अपना ब्लॉग है। जिस पर वो अक्सर अपनी आगामी योजनाओं के बारे में विचार व्यक्त करते रहते हैं।
मुंबई पुलिस 26/11 आतंकवादी हमले के पहले स्मृति दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें अमिताभ के भी शामिल होने की उम्मीद है।
26 नवंबर 2008 को हथियारों से लैस 10 आतंकवादी मुंबई में घुस गए थे और तीन दिन तक भारतीय प्रशासन उन्हे पकड़ने में नाकाम रहा था। भारत में यह अब तक का सबसे भयानक आतंकवादी हमला माना जाता है। इस हमले में १७० लोगों की मौत हुई थी।
More from Filmibeat
2611 आतंकवादी हमला amitabh bachhan अमिताभ बच्चन बिग बी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम मुंबई आतंकी हमले सोनू निगम sonu nigam terror attack


Click it and Unblock the Notifications











