संगीत का एक सुर कम हो गया: लता जी की आखिरी विदाई पर भावुक हुए सोनू, श्रेया, रहमान सहित संगीत जगत के सितारे

संगीत जगत ने आज सबसे सुरीला स्वर खो दिया। पूरा देश इस समय लता मंगेशकर के निधन से क्षुब्ध है और हर कोई अपनी अपनी तरह से उन्हें आखिरी विदाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय जहां केवल लता जी की आवाज़ गूंज रही है वहीं उनके अंतिम संस्कार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भारत रत्न को आखिरी प्रणाम करने पहुंचे।

लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में आम आदमी से लेकर सितारों तक का जमावड़ा रहा। और यहां आम और स्टार में कोई भेदभाव नहीं था क्योंकि यहां हर कोई बस लता जी का चाहने वाला था जो उन्हें अंतिम विदाई देना चाहता था।

sonu-nigam-rahman-music-industry-mourn-lata-mangeshkar-demise-hearbtreaking-last-notes-to-goddess

लता मंगेशकर की बहन आशा भोंसले ने भी सबको प्रणाम कर उनकी सांत्वना स्वीकार की। वहीं जावेद अख्तर, जतिन पंडित, शाहरूख खान, संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नितिन मुकेश, उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। संगीत जगत के सितारों इस समय काफी क्षुब्ध हैं।

जहां सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में बताया कि लता मंगेशकर उनकी मां जैसी थीं वहीं ए आर रहमान, शंकर महादेवन सहित सितारों ने उन्हें बेहद भावुक यादोंं के साथ अंतिम नमन किया।

संगीत जगत की लता जी को आखिरी विदाई

संगीत जगत की लता जी को आखिरी विदाई

श्रेया घोषाल ने ट्वीट करते हुए लिखा - बिल्कुल टूटा हुआ महसूस कर रही हूं। शायद कुछ महसूस ही नहीं कर पा रही हूं। कल ही सरस्वती पूजा थी और आज मां उन्हें अपने साथ ले गईं जिन पर उनका हमेशा आशीर्वाद था। शायद ऐसा लग रहा है कि आज चिड़िया, पेड़, हवा सब कुछ शांत है, किसी की भी आवाज़ नहीं आ रही है। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी आपकी अलौकिक आवाज़ अनंतकाल तक यहां गूंजती रहेगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।

कभी ऐसी दुनिया ही नहीं देखी

कभी ऐसी दुनिया ही नहीं देखी

म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर विशाल डडलानी ने लता जी के निधन की खबर शेयर करते हुए लिखा - आज जो खोया है उस दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द ही नहीं हैं। बहुत ही खराब समय। लता मंगेशकर जी हमेशा इस देश की आवाज़ रहेंगी। वहीं सुनीधि चौहान ने लता जी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - ये दुनिया इनके बिना कभी देखी ही नहीं है।

शान का सौभाग्य

शान का सौभाग्य

सिंगर शान ने अपने पति के साथ लता जी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - वो स्वर्ग से हमारे पास भेजी गई एक आवाज़ थीं जिससे कि पता चल सके कि भगवान की आवाज़ कैसी होती है। साक्षात मां सरस्वती की आवाज़। अलौकिक आवाज़। मेरे पिता की बदौलत मुझे हमेशा से उनका प्यार और आशीर्वाद मिलते रहने का सौभाग्य मिला। लता जी हमेशा के लिए हैं।

नेहा कक्कड़ ने भी किया याद

नेहा कक्कड़ ने भी किया याद

नेहा कक्कड़ ने भी लता जी की एक तस्वीर और गाना शेयर करते हुए लिखा - मेरी आवाज़ ही पहचान है। लता जी जैसा कोई कभी नहीं होगा।

ये खालीपन कभी नहीं भरेगा

ये खालीपन कभी नहीं भरेगा

हिमेश रेशमिया ने लता जी को याद करते हुए लिखा - हमारी प्यारी लता जी, हमारा गर्व, हमारी प्रेरणा और संगीत ज़गत की नींव। सबसे बड़ी लेजेंड, हमेशा हमारी यादों में रहेंगी। एक ऐसा खालीपन है जो अब कभी भर नहीं पाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति।

आपका आशीर्वाद बना रहे

आपका आशीर्वाद बना रहे

म्यूज़िक डायरेक्टर सलीम मर्चेंट ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा - लता मंगेशकर जी हमेशा हमारे साथ रहेंगी। उनकी आवाज़ और उनके गीत हमारे संगीत जगत के लिए आशीर्वाद की तरह बने रहेंगे। हम अपना सर झुकाते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और हमेशा उनका आशीर्वाद मांगते हैं।

अलविदा नहीं कह पाएंगे

अलविदा नहीं कह पाएंगे

हर्षदीप कौर ने लता जी की बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो ना हो। आपको अलविदा नहीं कहा जा पाएगा। म्यूज़िक इंडस्ट्री का सबसे दुखी दिन। आप संगीत थीं, आप संगीत की आत्मा थीं, आप खुद संगीत का इकलौता स्त्रोत थीं। साक्षात देवी। आपके जैसा कभी कोई नहीं होगा लता मंगेशकर जी।

आपकी वजह से रोटी मिली

आपकी वजह से रोटी मिली

मीका सिंह ने लता जी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - संगीत जगत की देवी और हमारी स्वर कोकिला ने आज हमें छोड़ दिया है। वो हमेशा से बॉलीवुड के लिए पूरा ग्रंथ थीं जिनसे हमने बहुत कुछ सीखा है। लता जी मैं शब्दों में बता ही नहीं सकता कि आप हमारे लिए क्या थीं। दीदी हमें ज़िंदगी देने के लिए धन्यवाद। हमारे जैसे सिंगर और म्यूज़िशियन आपकी वजह से रोटी पाते हैं और ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। आप हमारे दिलों में अनंत काल तक जीवित रहेंगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।

वैकुंठ धाम में सुर सजेंगे

वैकुंठ धाम में सुर सजेंगे

लता मंगेशकर को याद करते हुए श्रद्धा पंडित ने लिखा - अब वैकुंठ धाम में सुर सजेंगे। वहीं आदित्य नारायण ने उनके गाने मेरा साया साथ होगा कि कुछ लाईनें लिखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आदित्य नारायण ने लिखा - मैं अगर बिछड़ भी जाऊं, कभी मेरा ग़म ना करना, मेरा प्यार याद करके, कभी आंख नम ना करना। तू जो मुड़ के देख लेगा, मेरा साया साथ होगा। भारत रत्न लता मंगेशकर जी, ईश्वर आपकी दिव्य आत्मा को शांति दे।

आखिरी सलाम

आखिरी सलाम

ए आर रहमान ने बिना कुछ बोले इस तस्वीर के साथ लता मंगेशकर को आखिरी विदाई दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X