दर्शकों के करीब आएंगे सोनू निगम
बालीवुड के सबसे लोकप्रिय गायक सोनू निगम अपने प्रशंसकों के करीब जाना चाहतें है। इसके लिए उन्हाने अमेरिकी सॉफ्टवेयर और मीडिया कंपनी 'सिनसे' से हाथ मिलाया है। इसके जरिए इंटरनेट युजरस के करीब रहेंगे। युजरस उनके बारे में सबकुछ जान सकेंगे।
इस मंगलवार को सोनू ने सिनसे से हाथ मिलाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय इंटरनेट का है और युवाओं में इसमें खास दिलचस्पी है।
सोनू ने कहा, "सिनसे के साथ जुड़कर मैं काफी खुश हूं। मैं अब सिनसे के साथ मिलकर अपने प्रशंसकों और भी खुशी दे पाऊंगा।" अब यह कंपनी दक्षिण एशिया में संगीत के क्षेत्र में भी काम करेगी।
'सिनसे' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैथ्यू पैपिश ने कहा, "सोनू के साथ काम करने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। अब हम अमेरिका में दक्षिण एशिया के प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका देंगे।"


Click it and Unblock the Notifications